अंब (ऊना)। मां पर तेज धारदार से हमला कर घायल करने के आरोपी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड समाप्त होने पर पुलिस ने उसे वीरवार को दोबारा अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया। बीते सोमवार दोपहर बाद नशे में धुत्त सेवानिवृत्त फौजी ने किसी बात पर बहस के बाद गुस्से में आकर अपनी मां पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया था। जिस कारण उसकी बाजू पर गहरे जख्म आए हैं। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ऊना में दाखिल करवाया गया था। एसडीपीओ अंब डॉ वसुधा सूद ने बताया कि अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद