फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के हित में हैं बजट की प्रमुख घोषणाएं : कालिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। नंगल जरियाला में भारतीय जनता पार्टी के चार बूथों की अहम बैठक शनिवार को आयोजित की गई। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और बजट 2025 पर विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिला पार्षद सुशील कालिया ने की। उन्होंने बजट की प्रमुख घोषणाओं को जनता के हित में बताया और इसे देश की प्रगति के लिए ऐतिहासिक कदम करार दिया। सुशील कालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने एक समावेशी और दूरदर्शी बजट प्रस्तुत किया है। इसमें किसानों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग को आर्थिक मजबूती देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार कर मुक्त आय सीमा बढ़ाकर 12 लाख रुपये कर दी गई है। जिससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, कृषि क्षेत्र में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाने जैसी योजनाएं किसानों को सशक्त बनाएंगी। इस अवसर पर इस अवसर पर दौलतपुर चौक भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर, जिला पार्षद संगीता देवी, बूथ अध्यक्ष राजिंद्र सिंह, तिलक राज, तरसेम लाल, मंजू जरियाल व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें