फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मा की शुद्धि और परमात्मा से जुड़ने का संदेश देता है महाशिवरात्रि पर्व : बवीता

विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। महाशिवरात्रि पर ब्रह्मकुमारीज ऊना की ओर से गगरेट स्थित शिवबाड़ी मंदिर में भक्तों के लिए विशेष शिव संदेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और शिव ध्वज फहराने के साथ हुआ। इस दौरान ब्रह्मकुमारी बवीता ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक अर्थ पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व केवल उपवास और पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि और परमात्मा से जुड़ने का संदेश देता है। संस्था के बीके अवधेश ने राजयोग और सकारात्मक चिंतन के महत्व को समझाते हुए भक्तों को सदा सत्य, अहिंसा और आध्यात्मिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। शिवबाड़ी मंदिर में विशेष राजयोग ध्यान सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित भक्तों को परमात्मा शिव से साक्षात्कार करने की विधि सिखाई गई। इस अवसर पर बीके हरजीत, बीके रजनी, बीके महेशदत्त, अवधेश, आरती, रीमा, आदर्श, सोमनाथ आदि बीके सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें