फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डेंगू को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूबोवाल में  राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर  जागरूकता शिविर में मौजूद छ
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पूबोवाल में डेंगू को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने की। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों व स्टाफ को डेंगू के लक्षण बचाव तथा उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर महेंद्र कुमार ने बताया कि डेंगू बुखार एडीज संक्रमित मच्छर के काटने से होता है। डेंगू के लक्षण होने पर रोगी को तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द तथा आंख के पीछे दर्द होता है। डेंगू से बचाव के लिए पानी को ज्यादा देर तक पुराने टायर, कूड़ादन नालियों आदि में इकट्ठा न होने दें। सप्ताह में एक बार कूलर के पानी की टंकी को साफ करना जरूरी है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डेंगू के प्रचार प्रसार के लिए पर्चे भी बांटे गए। इस मौके पर स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी, स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी गुरप्रीत कौर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक दिनेश कुमार तथा स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें