फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: कॅरिअर को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधान (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में कॅरिअर परामर्श और मार्गदर्शन को लेकर मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ आंचल कालिया ने मार्गदर्शन और परामर्श, आत्मविश्वास, जीवन का उद्देश्य, संचार कौशल विषय पर विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी। कार्यशाला में विद्यालय के नौवीं, दसवीं, जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन करने के लिए आंचल कालिया का धन्यवाद किया। इस अवसर पर मनोज कुमार, राजीव डोगरा, चमन लाल, महेंद्र पाल, रमेश चंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें