संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव डंगोली में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रविवार को माता गुजर कौर और चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित गुरमत समागम का आयोजन हुआ। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद गुरमत समागम शुरू हुआ। बाबा मलकीत सिंह ने बताया कि इलाके की साध संगत के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न रागी जत्थों भाई हरदीप सिंह, बीबी दलजीत कौर, भाई संता सिंह, भाई ओंकार सिंह, भाई कुलदीप सिंह, भाई अमर सिंह भ्ल्डू, भाई गोपाल सिंह बालीवाल ने कथा-कीर्तन कर संगत को माता गुजर कौर और चार साहिबजादों के जीवन इतिहास से अवगत करवाया। इस अवसर पर गुरु का लंगर भी लगाया गया। इस मौके पर बाबा प्रितपाल सिंह, बाबा चरनजीत सिंह, हरपाल सिंह कोटला, जोग्मान सिंह, परमजीत सिंह, मंजीत सिंह, गुरदेव सिंह, जोगिन्दर सिंह, अमरजीत सिंह, बलबीर सिंह, टोनी, गुरबक्श सिंह, अर्जन सिंह, महिंद्र सिंह, इंदरजीत सिंह, सुखबिंदर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।