थानाकलां में पूर्वी कलामंच के कलाकार लोगों को मतदान के लिए जागरूक करते हुए।स्रोत विभाग
बंगाणा (ऊना)। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तहत सोमवार को कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा और थानाकलां में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के मकसद से पूर्वी कलामंच ने ग्रामवासियों को नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के जरिए वोट के महत्व बारे जागरूक किया। पूर्वी कलामंच के कलाकारों ने उपस्थित लोगों को वृद्ध हों या जवान, सभी करें मतदान स्लोगन के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने माता-पिता तथा आस पड़ोस के लोगों को भी मतदान प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करने की अपील की। उप निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी बंगाणा सोनू गोयल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की अहम भूमिका रहती है।