फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पोस्टर बनाकर नशे के दुष्प्रभावों पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना) । राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और रेड रिबन क्लब के सहयोग से पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों और समुदाय में नशे के खतरों के प्रति जागरुकता बढ़ाना और नशामुक्त वातावरण को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों को नशे के विरुद्ध प्रभावी संदेश प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों ने नशे के दुष्प्रभावों और नशा मुक्ति की आवश्यकता को रचनात्मक ढंग से दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर एवं विचारपूर्ण निबंध तैयार किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी अनिवार्य है। प्रतियोगिता के मूल्यांकन का कार्य डॉ. शगुन डोगरा एवं प्रो. नवीन शर्मा ने निर्णायक मंडल के रूप में किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। अंत में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें