फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा की बैठक छह मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा की बैठक छह मई को कुल्लू मुख्यालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव पंडित लीला गोपाल शर्मा करेंगे। संचालन एवं मीडिया से जुड़ी जानकारी भूपेंद्र गौतम की ओर से साझा की जाएगी। यह जानकारी जिला ऊना ब्राह्मण सभा के प्रधान चंदन शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी और भविष्य की रणनीतियों पर गंभीरता से विचार-विमर्श होगा। विशेष रूप से ब्राह्मण समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी, जिसमें सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, संगठन के विस्तार और नई इकाइयों के गठन जैसे मुद्दों पर विचार किया जाएगा। चंदन शर्मा ने बताया कि प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं के सुझावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से बैठक में बढ़-चढक़र भाग लेने और अपने सुझाव रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें