फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पांच स्कूलों में अध्यापकों और स्टाफ को बांटे जाएंगे लकी ड्राॅ टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा
विज्ञापन

50 रुपये प्रति टिकट चुकाने होंगे दाम, नवंबर अंत तक जमा करानी होगी राशि
अंब, अंबोटा, थानाकलां, ललड़ी और ऊना स्कूल में बांटे जाएंगे टिकट

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के पांच स्कूलों में लकी ड्रॉ टिकट का आवंटन किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूलों को आवश्यकता अनुसार टिकट प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। प्रति टिकट कीमत 50 रुपये तय की गई है, जिसकी राशि नवंबर माह के अंत तक जमा करानी होगी। प्रारंभिक चरण में जिन स्कूलों को टिकट भेजे जाने हैं, उनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब, अंबोटा, थानाकलां, ललड़ी और ऊना शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों से किसी एक स्टाफ सदस्य को भेजकर टिकट प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। लकी ड्रॉ से प्राप्त धनराशि को जिला प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस सहित अन्य लोकहितकारी गतिविधियों पर खर्च की जाएगी। पिछले वर्ष भी यह प्रक्रिया पूरी की गई थी और अब इसे पुनः कुछ अन्य संस्थानों में आयोजित किया जा रहा है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि जिन स्कूलों को टिकटों का आवंटन किया गया है, उनके प्रबंधकों को सूचित कर दिया गया है। यह पूरा आवंटन जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें