फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जनरल स्टोर में लगी आग से लाखों का नुकसान

Tue, 23 Apr 2024 02:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बहडाला में पेश आई घटना, करीब चार लाख के नुकसान का अनुमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना सदर क्षेत्र के तहत बहडाला में रविवार रात एक जनरल स्टोर में आग लग गई। इस घटना में करीब चार लाख का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जांच के दौरान अभी तक आग लगने के कारण शॉट-सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 10:30 बजे बहडाला स्थित एक जनरल स्टोर में आग लग गई। आग लगने पर स्थानीय लोगों ने दुकानदार दीपक कुमार को इसकी सूचना दी। इसके साथ ही अग्रिशमन विभाग को घटना के बारे में सूचित किया। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। विभाग की तरफ से समय पर आग पर काबू पाए जाने के कारण आसपास की दुकानों को होने वाले नुकसान से बचाया गया। गर्मियों के सीजन में अब तक बसाल और लालसिंगी में भी झुग्गियों में आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मामले की पुष्टि करते हुए फायर स्टेशन अधिकारी ऊना नितिन धीमान ने बताया कि रविवार रात आग लगने की सूचना मिली थी। टीम को तुरंत मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया। इस घटना में करीब चार लाख के नुकसान का आकलन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें