फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी पापों को हरने वाले हैं भगवान शिव : शास्त्री

Sat, 20 Jul 2024 04:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
हरिओम शिव मंदिर अम्बोआ में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में भाग लेते भगतजन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। हरिओम शिव मंदिर अंबोआ में चल रही शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को कथावाचक गणेश दत्त शास्त्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान शिव लोक परलोक में एकमात्र ऐसे देवता हैं, जो अपने भक्तों पर शीघ्रता शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का पाप जो जाने-अनजाने में मनुष्य द्वारा हो जाता है, उसका हरण एकमात्र भोलेनाथ ही करते हैं। भगवान शिव अपने भक्त द्वारा भोलेपन से पुकारने पर ही प्रसन्न हो जाते हैं और उसके तमाम कष्टों को हर लेते हैं। सभी देवताओं में केवल भगवान शिव ही ऐसे देवता हैं, जिन्हें भस्म यानी राख चढ़ाई जाती है या उनका भस्माभिषेक किया जाता है। भगवान शिव शरीर में भस्म लगाकर यह संदेश देते हैं कि इस संसार में कुछ भी स्थायी नहीं है। सब कुछ नश्वर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें