फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 42 करोड़ की लागत से बन रहा लोहारली-चुरुडू पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले 6 माह में जनता को समर्पित होगा
विज्ञापन


क्षेत्र में यातायात और परिवहन को सुगम बनाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी

घनारी (ऊना)। गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों को सीधे तौर पर जोड़ने वाले लोहारली-चुरुडू पुल का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। 42 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित है। इसके लोकार्पण की समय सीमा आगामी छह माह में तय की गई है। निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में अधिशासी अभियंता एचजी कौशल ने बताया कि पुल का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसे निर्धारित समय में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। पुल के निर्माण में उच्च गुणवत्ता और तकनीकी मापदंडों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस पुल के निर्माण कार्य में जुटी कंपनी के डायरेक्टर सतीश शर्मा ने कहा कि विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है। यह पुल न केवल ज़िला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने का काम करेगा, बल्कि स्थानीय निवासियों और व्यापारिक गतिविधियों के लिए फायदेमंद लाभ साबित होगा। यह पुल क्षेत्र में यातायात और परिवहन को सुगम बनाएगा और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। स्थानीय लोगों जगमोहन शर्मा, अरुण कुमार, विजय सिंह, शुक्लांबर दत्त, राजिंदर वशिष्ठ, संदीप पाराशर, कर्म चन्द लट्ठ और राज कुमार ने भी पुल के जल्द निर्माण को लेकर खुशी जाहिर की है और इसे सरकार की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। लोहारली-चुरूडू पुल का लोकार्पण आने वाले छह महीनों में होने की उम्मीद है, जिससे ज़िला ऊना के निवासियों को यातायात में सुधार और समय की बचत का बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें