ऊना। पुलिस ने लालसिंगी में रेन शेल्टर के पास एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे में 9000 मिली देसी शराब बरामद की है।
सदर पुलिस थाना ऊना के पुलिस कर्मी शनिवार शाम लालसिंगी के पास थे। इस दौरान रेन शैल्टर के पास व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से 9000 मिली देसी शराब बरामद हुई। एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस ने अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी अशोक कुमार निवासी लालसिंगी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।