पंडोगा में फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोगा (ऊना)। हरोली क्षेत्र के पंडोगा में चल रही चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल में वाईएफसी खड्ड और रावमापा पंडोगा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें खड्ड की टीम विजयी रही। दूसरा मैच वाईएफसी पंडोगा और आरएफसी ईसपुर के बीच खेला गया। इसमें वाईएफसी पंडोगा की टीम 2-0 गोल के अंतर से विजयी रही। तीसरा मैच शाह क्लब खड्ड और वाईएफसी पंजावर रेड के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन पंजावर की टीम ने 1-0 से मैच अपने नाम किया। दिन का आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच लायंस क्लब पंडोगा और एफसी अंबोटा के बीच हुआ। यह मैच सबसे अधिक रोमांचक हुआ। दर्शकों ने मैच का भरपूर आनंद लिया। मैच का निर्णय पेनल्टी शूट आउट से हुआ। इसमें लायंस क्लब ने 5-4 से मैच अपने नाम किया। आयोजक कमेटी के प्रधान रामपाल पाली ने बताया कि रविवार दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला है। कहा कि सभी टीमें अनुशासन का परिचय देते हुए अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रही हैं।