फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लायंस पंडोगा ए ने शाह एफसी खड्ड की टीम को 2-0 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोगा में हो रहा फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोगा (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव पंडोगा में चल रही पांच दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद रहे। विदेशी खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आयोजन कमेटी ने बताया प्रतियोगिता का पहला मुकाबला अनूप एफसी झलेड़ा और वाईएफसी पंडोगा बी की टीम के बीच खेला गया। इसमें वाई एफसी पंडोगा ने 1-0 से विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता का दूसरा मैच शाह एफसी बनाम लायंस पंडोगा ए के बीच खेला गया। जिसमें लायंस पंडोगा ने 2-0 से विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता का तीसरा मैच एफसी अंबोटा बनाम लायंस पंडोगा सी के बीच खेला गया। इसमें लायंस पंडोगा सी 1-0 से विजय रहा। प्रतियोगिता का चौथा मैच वाईएफसी खड्ड बी बनाम हिमालय एफसी के बीच खेला गया। इसका निर्णय पेनल्टी शूट आउट से हुआ, जिसमें हिमालय एफसी 1-0 से विजय रहा। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले शनिवार सुबह से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पंडोगा में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें