राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सांसद निधि से पहली किस्त की जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो ने बताया कि राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सांसद निधि से कुटलैहड़ विस क्षेत्र की पंचायतों के संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए दस लाख की धनराशि स्वीकृत की है। भुट्टो ने कहा कि ग्राम पंचायत झवर में देवेंद्र के घर से लिंक सड़क के लिए एक लाख, सुरेश के घर से लिंक सड़क के लिए एक लाख, पंचायत कुरयाला हरिजन बस्ती के बाबू राम सोहन लाल लिंक सड़क के निर्माण के लिए 1.50 लाख, पंचायत जसाना के वार्ड लखरूं में कर्म चंद, नंदलाल के घर तक तीस हजार, जसाना पंचायत के माझयानी वार्ड में शेर सिंह के घर से ज्ञान चंद के घर तक लिंक सड़क के निर्माण के लिए 50 हजार, जसाना पंचायत के लखरूं के धर्म चंद पोलू राम के घर से सड़क निर्माण के लिए 50 हजार, जसाना पंचायत के गांव जसाना के अमर चंद के घर से देसराज के घर तक सड़क निर्माण के लिए 1.50 लाख, राम सिंह जसाना से सड़क निर्माण के लिए एक लाख, पंचायत मलांगड़ से सोहरला सड़क निर्माण के लिए दो लाख, सुगड़ियाल पंचायत के चैन सिंह के घर से लेकर मेन सड़क तक निर्माण के लिए 1,50 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है।