फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ध्यूंसर महादेव मंदिर में दर्शनों के लिए सुबह से ही लगीं लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
रात को विशाल जागरण में हिमाचल के लोक गायक ने शिव भजनों से किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर, तलमेहड़ा में पूरे वर्ष श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है, परंतु सावन माह में हर रविवार व सोमवार को यहां विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का महत्व होता है। मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा ने बताया कि सावन में सच्चे मन से शिव पूजा व जलाभिषेक करने से भोलेनाथ हर मुराद पूरी करते हैं। सावन के तीसरे रविवार को आयोजित विशाल जागरण में लोक गायक धीरज शर्मा और भुवनेश्वरी देवी ने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। सोमवार को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे और लंगर का आयोजन किया गया। मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने व खाने की पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी से स्वच्छता व अनुशासन बनाए रखने की अपील की। सावन के दूसरे रविवार को भी सुबह चार बजे से पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई श्रद्धालुओं ने अपनी मुराद पूरी होने पर लंगर का आयोजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें