फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंधला में डैम के चारों ओर लगेंगी लाइटें : जतिन लाल

विज्ञापन
उपायुक्त जतिन लाल  उपमंडल बंगाणा में चल रहे विकास कायों का निरिक्षण करते हुए ।स्रोत विभाग
विज्ञापन
दो छोटी बोटिंग शिप का भी प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

उपायुक्त ने उपमंडल बंगाणा में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने वीरवार को उपमंडल बंगाणा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत धुंधला में नव-निर्मित पंचवटी, मोक्ष धाम और डैम का दौरा किया। उन्होंने डैम क्षेत्र को पर्यटकों के लिए अधिक आकर्षक बनाने के लिए दो छोटी बोटिंग शिप के प्रस्ताव तैयार करने और डैम के चारों ओर लाइटों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद जतिन लाल ने जसाना में निर्माणाधीन कानूनगो भवन और बंगाणा बाजार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मॉडल हिम ईरा के लिए निर्मित हो रही शॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए ताकि ये सुविधाएं जल्द जनता के लिए उपलब्ध हो सकें। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय के लिए निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का दौरा किया और कार्यरत निगरानी समिति की बैठक भी की। उन्होंने भवन निर्माण कंपनी और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। उपायुक्त ने सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उपायुक्त ने पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों से बातचीत की तथा पुस्तकालय में मिल रही सुविधाओं का फीड बैक लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें