फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदाचार के मार्ग पर चलकर जीवन होता है सफल : कृष्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। कटौहड़ खुर्द गांव में स्थित प्राचीन वटकेश्वर महादेव शिव मंदिर में चल रही सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ रही है। कथा के पांचवें दिन कथा व्यास कृष्ण कन्हैया जोशी ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के बाद भगवान कार्तिकेय के जन्म और उनकी महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन सफल बन सकता है। कथा के दौरान विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भी मंदिर पहुंचकर शिव दरबार में शीश नवाया और शिव पुराण कथा का श्रवण किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी और गांववासियों ने विधायक का स्वागत किया। कथा विराम के बाद विधिवत रूप से आरती के बाद मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान आशा रानी, सुनील जोशी, सुरेश जोशी, राकेश जोशी, दीपक जोशी, शिव कुमार जोशी आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें