फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घालूवाल में लेफ्टिनेंट अनुज वशिष्ठ का भव्य स्वागत

विज्ञापन
घालूवाल स्थित अपने घर पहुंचे लेफ्टिनेंट अनुज का स्वागत करते परिजन व गांववासी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नारी (ऊना)। स्वर्गीय मास्टर राजा राम का पौत्र अनुज वशिष्ठ पुत्र सुरेश कुमार का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद पैतृक गांव घालूवाल में भव्य स्वागत किया गया। बैंड बाजे के साथ अनुज को घर लाया गया। इस दौरान गांववासियों ने अनुज को बधाई दी। अनुज बीते शनिवार को आईएमए देहरादून में पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। इसके बाद अनुज लेफ्टिनेंट पद से सुशोभित हो गए। अनुज के पिता सुरेश कुमार, माता सुनीता नैन ने कहा कि उन्हें अपने बच्चे पर गर्व है। कहा कि अनुज बचपन से ही मेधावी रहा और स्कूल समय से ही उसे अपने लक्ष्य का पता था। लक्ष्य के अनुसार वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझता रहा। अनुज वशिष्ठ ने कहा कि उन्हें अपने दादा-दादी, माता-पिता और अध्यापकों को लगातार प्रेरणा मिली। घर और स्कूल में मिले अच्छे माहौल ने उसे कॅरिअर की बारीकियां और खुद की विशेषताएं समझाईं। उसी अनुसार वह लक्ष्य तय कर पाया। ध्यान रहे कि अनुज के माता-पिता दोनों शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे। मेहनत और संघर्ष के कारण ही आज उसने यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें