मां चिंतपूर्णी दरबार में शीश नवाने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
भरवाई (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को भक्तों की मामूली चहल-पहल देखने को मिली। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर में आना शुरू कर दिया। हालांकि भक्तों की लाइन बड़ी लंबी देखने को नहीं मिली। इसके चलते माता रानी के दर्शनों को आए श्रद्धालुओं को 15 से 20 मिनट में ही माता रानी के दर्शन करने को मिल रहे थे। बताते चलें कि आजकल श्राद्ध चले हुए हैं। इसके चलते कम संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दरबार में पहुंच रहे हैं। अगले हफ्ते तक माता रानी के असूज नवरात्र शुरू हो रहे हैं, जिसका श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय दुकानदारों को भी बेसब्री से इंतजार है। इन आने वाले नवरात्र में भक्तों की अच्छी खासी रौनक माता रानी के दरबार में रहती है। संवाद