फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंगल जरियालां में घर के आंगन में दिखा तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। नंगल जरियालां गांव में तेंदुए के घर के आंगन में दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना सोमवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जब वार्ड 9 निवासी सुदर्शन सिंह के घर के आंगन में एक तेंदुआ देखा गया। इस घटना का वीडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि तेंदुआ आंगन में घूमते हुए दहाड़ रहा है। गनीमत यह रही कि तेंदुए ने किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने गांव में कुछ कुत्तों पर हमला किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सर्दियों के मौसम में अक्सर नंगल जरियालां और आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए दिखाई देने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ये तेंदुए कई बार पालतू मवेशियों और लावारिस कुत्तों को अपना शिकार बना चुके हैं। तेंदुए दिखने की घटना के बाद गांव के लोग डरे हुए हैं और सुबह-शाम अंधेरे में घर से बाहर निकलने में झिझक रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाए। डीएफओ ऊना सुशील कुमार कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र में विभाग की टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें