फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मांजरू गांव में तेंदुए ने बकरी का किया शिकार

Tue, 30 Dec 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
जोल (ऊना)। ग्राम पंचायत टकोली के गांव वेहलां मांजरू में तेंदुए ने बकरी को शिकार बनाया है। पीड़ित नवजोत सिंह निवासी मांजरू ने बताया कि उसने शनिवार शाम बकरी को पशुशाला के समीप चरने के लिए छोड़ा था। जब कुछ देर बाद देखा तो बकरी वहां से गायब हो गई। इसकी सूचना वन विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रभावित क्षेत्र में तुरंत पिंजरा लगाया जाए तथा रात के समय गश्त बढ़ाई जाए। ग्राम पंचायत टकोली के उपप्रधान पंकज रणौत ने वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और पिंजरा लगाया जाए। वन विभाग के रेंज अधिकारी बंगाणा अंकुश आनंद ने कहा कि इसकी सूचना वन विभाग के स्थानीय वनरक्षक को दी गई है। इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें