अंब (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में इतिहास और जीव विज्ञान के खाली पदों पर प्रवक्ताओं की तैनाती हो गई है। प्रवक्ता संस्कृत नरेश कुमारी का स्थानांतरण जिला सोलन में हो गया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ संकल्प है। विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। प्रबंधन विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए अस्थायी व्यवस्था करेगा। उन्होंने विधायक सुदर्शन सिंह बबलू का इन पदों पर नियुक्तियां करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने कहा विद्यालय में रोबोटिक लैब में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए 18 तारीख को चंडीगढ़ से टीम आ रही है। इसमें विद्यालय के 100 विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही एक अप्रैल से दाखिले शुरू हो गए हैं और विद्यार्थी विद्यालय में दाखिला लेने के लिए रुचि दिखा रहे हैं।