अंब स्कूल में बांस की लकड़ी से उत्पाद बनाते विद्यार्थी। -स्रोत : संस्थान
मैड़ी (ऊना)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में नई शिक्षा नीति के तहत छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्री-वोकेशनल शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को बांस की लकड़ी से टोकरियां, फर्नीचर और अन्य वस्तुएं बनाने की वर्कशॉप करवाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद बनियाल ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्व-रोजगार के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने बांस के उत्पाद बनाने सीखा। उन्होंने वोकेशनल विभाग की अनु शर्मा और सीमा ढिल्लों को सफल आयोजन के लिए सराहा। इस कार्यशाला को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। संवाद