उपमंडल बंगाणा के यूथ क्लब बीहड़ू द्वारा शादीह दिलवर खान क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मौजूद
बलिदानी दिलवर खान की याद में यूथ क्लब बीहड़ू ने करवाई क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के यूथ क्लब बीहड़ू ने बलिदानी दिलवर खान की याद में तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ किया। इसका आगाज राष्ट्रीय ह्यूमन राइट विंग के प्रदेश अध्यक्ष अजय ठाकुर ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करते हुए नशे से दूर रहने की सलाह दी। अजय ठाकुर ने कहा कि आज के समय में युवा वर्ग को खेलों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है ताकि वे ऊर्जा का सही उपयोग कर सकें। उन्होंने यूथ क्लब बीहड़ू के सभी सदस्यों को इस आयोजन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता के आयोजक एवं यूथ क्लब बीहडू के अध्यक्ष अमन ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन क्रिकेट प्रतियोगिता में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में लठियाणी की टीम ने राजपुरा को 12 रन से हराया। दूसरे मुकाबले में बीहड़ू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटला को 13 रन से शिकस्त दी। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। इसमें क्षेत्र के अनेक युवाओं को अपने क्रिकेट कौशल को दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल खेल नहीं बल्कि युवाओं को एकजुट कर सामाजिक बुराइयों, विशेषकर नशे के खिलाफ जागरूक करना भी है। इस मौके पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।