बंगाणा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं स्वीप के संयुक्त तत्वावधान में भाषण, कविता एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एमए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा लता ठाकुर, द्वितीय स्थान प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कशिश राणा तथा तृतीय स्थान किरण एवं मानसी दत्त ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर काजल और द्वितीय वंशिका रही। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वरुण, द्वितीय तनवी तथा तृतीय स्थान नैंसी ने प्राप्त किया। निर्वाचन साक्षरता क्लब एवं स्वीप के नोडल अधिकारी प्रो. सिकंदर नेगी ने विद्यार्थियों से स्वयं मतदान के प्रति जागरूक होने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं में लोकतांत्रिक चेतना विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति क्षमता को भी बढ़ावा देती हैं।