भरवाईं (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर के निकासी गेट के समीप मंगलवार को स्थानीय पुजारियों द्वारा आलू-पूरी के लंगर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही लंगर स्थल पर भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली और श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के बीच श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने पुजारियों की इस सेवा भावना की सराहना की। मंदिर के पुजारी अमित कालिया ने कहा कि माता चिंतपूर्णी की कृपा से श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर मिलता है और आगे भी इसी प्रकार धार्मिक आयोजन जारी रहेंगे।