जोल (ऊना)। उपतहसील जोल के तहत गांव सोहारी के सिद्ध चानो मंदिर में वार्षिक विशाल दंगल मेले का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि इस मेले में सेवानिवृत्त थानेदार मंगतराम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है और खेलों से हमारे मानसिक व शारीरिक विकास में मदद मिलती है। मेला समिति के प्रधान अनिल कुमार नीलू, सूबेदार दिलबाग सिंह, अमर सिंह और जितेंद्र सिंह ने इसे सफलतापूर्वक आयोजित किया। मेले में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के कई नामी पहलवानों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में लाली फगवाड़ा विजेता रहे और रजत कांगड़ा उपविजेता रहे। मंदिर समिति के सदस्यों ने मंच से एलान किया कि अगले दंगल में विजेता पहलवान को इनाम स्वरूप बुलेट मोटरसाइकिल प्रदान की जाएगी।