फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लेडी गवर्नर ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा

विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी के दरबार राज्यपाल की धर्मपत्नी लेडी गवर्नर श्रीमति जानकी शुक्ला को माता रानी का
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की धर्मपत्नी लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने मंगलवार सुबह 10 बजे माता चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका और माता रानी का आशीर्वाद लिया। इनके मंदिर पहुंचने पर न्यास के अधिकारियों और पुजारियों ने इनका स्वागत किया। पुजारी संदीप कालिया ने लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल को विधिवत पूजा अर्चना करवाई। इसके उपरांत मंदिर ट्रस्ट की तरफ से उन्हें माता रानी की चुनरी और माता रानी की फोटो भेंटस्वरूप दी गई। इस मौके पर मंदिर के सुरक्षा अधिकारी कर्नल मनीष कुमार, कार्यकारी थाना प्रभारी सुशील धीमान, पुजारी रविंदर छिंदा, पुजारी अजय कालिया, पुजारी गौतम कालिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें