ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत सुकड़याल में मंगलवार दोपहर बाद एक महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कमलेश कुमारी 53 पत्नी सोमनाथ वार्ड पांच गांव असलान ग्राम पंचायत सुकड़याल तहसील बंगाणा जिला ऊना मंगलवार 3:30 बजे गांव चुकाणी में बाजू दर्द होने के कारण गई थी। यहां से आते समय रास्ते मे कुएं से पानी पीने के लिए निकालने समय वह कुएं गिर गई। ग्रामीणों ने महिला को देखा और परिजनों को इसकी सूचना दी। महिला को कुएं से निकाला गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते जांच की जा रही है। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होंगे। संवाद