फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लद्दाख स्काउट्स ने सीएचसी दौलतपुर को भेंट किए स्वास्थ्य उपकरण

Sat, 20 Jun 2026 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव मवां कोहला के लेफ्टिनेंट कर्नल हेमंत ठाकुर की पुण्यतिथि पर उनकी रेजिमेंट लद्दाख स्काउट्स ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक को मरीजों की सुविधा के लिए आधुनिक बेड, वाटर कूलर और स्ट्रेचर भेंट किया। यह उपकरण लद्दाख स्काउट्स की ओर से ब्रिगेडियर राजीव कपूर, कर्नल डीएस शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल एम वोहरा तथा मेजर नितेश पावड़िया ने अस्पताल पहुंचकर प्रशासन को सौंपे गए। इस दौरान अधिकारियों ने लेफ्टिनेंट कर्नल हेमंत ठाकुर की बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी वीरता और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। अधिकारियों ने कहा कि उनकी स्मृति में समाज हित के कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि अस्पताल को मिले इन आधुनिक उपकरणों से मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें