फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: थानाकलां से रायपुर मैदान तक एटीएम की कमी, ग्रामीण हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। थानाकलां से लेकर रायपुर मैदान क्षेत्र तक में एटीएम की कमी से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के निवासी बताते हैं कि उन्हें नकद राशि की आवश्यकता होने पर दूरदराज के स्थानों पर जाना पड़ता है। इससे समय और पैसे की भी बर्बादी हो रही है। खासकर उन दिनों में जब बाजार में खरीदारी के लिए नकद राशि की आवश्यकता होती है, तब स्थिति और भी जटिल हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि एटीएम न होने से उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने में कठिनाई हो रही है और कई बार तो उन्हें बैंकों तक जाने के लिए घंटों का समय निकालना पड़ता है। कई बुजुर्ग और महिलाएं, जो तकनीकी मामलों में कम सक्षम हैं, उन्हें ऑनलाइन ट्रांजक्शन की सुविधा का इस्तेमाल करने में भी कठिनाई होती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने की अपील की है और एटीएम की सुविधा मुहैया कराने की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्र में एटीएम की कमी, डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन और बैंकों की ओर से कम से कम शाखाएं खोलने के कारण आर्थिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है। ऐसे में यदि इस समस्या का समाधान जल्द नहीं निकाला गया तो आने वाले समय में यह समस्या और गंभीर हो सकती है। रायपुर मैदान के उपप्रधान सत्यनारायण, पंचायत समिति सदस्य अच्छरो बीबी, बलवंत वर्मा, राकेश कुमार समेत अन्य ने एटीएम लगाने की मांग की है। कांगड़ा बैंक के निदेशक प्रीतम सिंह ने कहा कि मांग हमारे ध्यान में है। जल्द इसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें