सेंट्रल स्कूल बंगाणा की खिलाड़ी छात्राएं।स्रोत संस्थान
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के केंद्रीय विद्यालय की लड़कियों ने देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो में कांस्य पदक जीता।
जालंधर में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अंडर-14 में रीजन 25 गुड़गांव का नेतृत्व कर रही उपमंडल बंगाणा के खो-खो प्रतियोगिता में कैप्टन नंदनी पटियाल के नेतृत्व में 14 छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर पूल में सभी मैच जीते और प्री क्वार्टर फाइनल में वाराणसी को हराया। क्वार्टर फाइनल में केवी बंगाणा की टीम ने कोलकाता को हराया। वहीं, सेमीफाइनल में केवी बंगाणा की टीम बंगलूरू की टीम से हार गई, लेकिन कांस्य पदक के लिए एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला हुआ और केवी बंगाणा की टीम ने चेन्नई की टीम को हराकर राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर बंगाणा का नाम रोशन किया है।
बता दें कि इतिहास में पहली बार हुआ है कि राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-14 में बंगाणा की लड़कियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीता है। खो-खो बंगाणा की टीम की कैप्टन नंदनी पटियाल के पिता प्रवीण पटियाल आर्मी से सेवानिवृत्त है और खेलों में बेहतर रुचि रखते है। नंदनी पटियाल के गांव के युवा कई खेल प्रतियोगियों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो में कैप्टन नंदनी की टीम द्वारा जीते गए कांस्य पदक पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, कुटलैहड़ भाजपा अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव मदन राणा, प्रवीण पटियाल, शशि पटियाल, प्रधान अनीता राणा, बंगाणा के प्रधान विजय शर्मा, हटली के प्रधान स्वर्ण सिंह आदि सभी सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की हैं। वहीं, केवी स्कूल बंगाणा के सभी स्टाफ ने स्कूल की खो-खो टीम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह अधिक खुशी की बात है। केवी स्कूल के साथ-साथ बच्चियों ने देश में बंगाणा और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
फोटो सहित