थानाकलां (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में विद्यार्थियों की ओर से सड़क सुरक्षा क्लब के सौजन्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय में चित्रकला, पोस्टर, नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को विद्यालय में अनिल ठाकुर प्रधानाचार्य, राजीव डोगरा प्रभारी, रोड सेफ्टी क्लब बुधान व स्कूल प्रशासन द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। चित्रकला कला प्रतियोगिता में कृतिका प्रथम, प्रज्ञा दूसरे स्थान पर, दिव्यांशी व सलमान तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर में शुभम भाटिया प्रथम, दीपक दूसरे स्थान पर, पूजा तीसरे स्थान पर रही। नारा लेखन प्रतियोगिता में कृतिका प्रथम, प्रिया दूसरे व समीक्षा तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर मनोज़ कुमार शर्मा स्टॉफ सचिव, चमन लाल, सतीश कुमार प्रवक्ता, केवल चंद, अंबिका रानी प्रवक्ता व अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संवाद