ऊना। जिला एवं प्रशिक्षण संस्थान ऊना (देहलां) में चल रहा वोकेशनल ट्रेनर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। इस अवसर पर डाइट प्रिंसिपल राकेश अरोड़ा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रशिक्षण करने वाले ट्रेनर्स को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। राकेश अरोड़ा ने कहा कि जो शिविर में सीखा है, उसे बच्चों तक जरूर पहुंचाएं। जिला समन्वयक मनीष पटियाल ने बताया कि पांच दिन का प्रशिक्षण शिविर 16 सितंबर से शुरू हुआ और 20 सितंबर तक चला। प्रशिक्षण शिविर में मीडिया एंड एंटरटेनमेंट व पलबिंग ट्रेड के ट्रेनर्स ने भाग लिया। पांच दिनों के दौरान स्कूलों में वोकेशनल शिक्षकों को पेश आ रही समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा शिक्षकों को एसएसए, आरएमएसए, पीएफएमएस सहित अन्य विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर राकेश शर्मा, संजीव ठाकुर, राज कुमार, जिला समन्वयक जगमोहन शर्मा, दूनी चंद सहित 28 के करीब वोकेशनल ट्रेनर्स मौजूद रहे। संवाद