फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गीता कंठ श्लोक प्रतियोगिता में खुशी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा में गीता कंठ श्लोक एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। समाज सेवा समिति बंगाणा के सौजन्य से रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा के परिसर में गीता कंठ श्लोक एवं चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 17 विद्यालयों के लगभग 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा, अरलू, बुधान, तलाई, मंदली, कयारियां, हटली, चराड़ा, धनेत, तनोह, डीएवी लठियाणी, आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा, पीएआर डोहगी, संस्कार आदर्श विद्यालय भलेती, माता सत्यवती बंगाणा सहित कई अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।समिति के कार्यकारी अध्यक्ष मदन लाल शर्मा ने बताया कि गीता कंठ श्लोक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को श्रीमद्भागवत गीता के छठे अध्याय के तीन से पांच श्लोकों का शुद्ध और भावपूर्ण उच्चारण करना था। इस प्रतियोगिता में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा की खुशी ने प्रथम, इसी स्कूल की अंजली और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चराड़ा की मानवी ने संयुक्त रूप से द्वितीय, तथा पीएआर स्कूल डोहगी की रिद्धिमा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में माता सत्यवती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा की आरती कुमारी ने प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय तनोह के रूद्रा ने द्वितीय, और डीएवी लठियाणी की देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त नौ विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 300 रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 250 रुपये, तृतीय स्थान को 200 रुपये, और सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 100 रुपये नकद राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें