फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खड्ड कॉलेज की फुटबाल टीम तीसरी बार बनी चैंपियन

Tue, 25 Aug 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय खड्ड की फुटबाल टीम ने लगातार तीन वर्षों तक अंतर महाविद्यालय फुटबाल पुरुष वर्ग की ट्रॉफी अपने नाम कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। टीम ने वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन बार चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वर्ष 2023-24 में टीम की कमान गगन ने संभाली जबकि वर्ष 2024-25 में जसप्रीत ने कप्तानी की। वहीं वर्ष 2025-26 में रोहित भाटिया की कप्तानी में टीम ने विजयी अभियान जारी रखा। तीनों वर्षों में कोच साहिल कुमार राणा के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। तीनों वर्षों की ट्रॉफियां महाविद्यालय पहुंचने पर कार्यकारी प्राचार्य विरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रो. लेफ्टिनेंट लखवीर सिंह, प्रो. मनी राम, पुस्तकालयाध्यक्ष नवजोत बडवाल सहित महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें