फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट, चिंतपूर्णी में खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय : अनुराग ठाकुर

Mon, 20 Feb 2023 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना भाजपा कार्यालय में हरोली कार्यसमिति की बैठक से पहले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुरा
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। विधानसभा क्षेत्र गगरेट, चिंतपूर्णी और जसवां परागपुर को जल्द ही केंद्रीय विद्यालयों की सौगात मिलेगी। ये बात सोमवार को गगरेट में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही। कहा कि विद्यालय खोलने को लेकर पहले सर्वे हो चुका था, लेकिन विधानसभा चुनाव आनेे के कारण विद्यालय नहीं खुल पाए थे। अब इस दिशा में तेजी से काम किया जाएगा और कोशिश रहेगी कि विद्यालय जल्द खुले। तीनों जगह केंद्रीय विद्यालय खुलने के बाद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। गगरेट में भाजपा कार्यकर्ता के सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रदेश में रेल परियोजनाओं के विकास के लिए बजट में भी दिल खोलकर पैसा दिया। कांग्रेस सरकार ने चुनावों में प्रत्येक महिला को 1500 रुपये देने का वादा किया है और इसके रूप में प्रदेश पर 1500 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। सरकार ऐश परस्ती के लिए डीजल पर वैट बढ़ा रही है। इसके विपरीत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीजल से वैट घटाया। पुरानी पेंशन योजना कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। अगर ऐसा होता तो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा, गुजरात जैसे राज्यों में भी इसका असर होता। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक राकेश कालिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह, भाजपा नेता शादी लाल गोस्वामी, भाजपा नेता सुशील कालिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें