संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत ग्राम पंचायत हटली के गांव झंडूर में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड, शाखा बंगाणा की ओर से वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। बैंक की ओर से शाखा प्रबंधक विनोद पाल सिंह ने उपस्थित लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, महिला समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा डिजिटल बैंकिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही प्रबंधक विनोद पाल सिंह ने ऑनलाइन हो रही धोखाधड़ी के मामलों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति या कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी अथवा ओटीपी साझा न करें, अन्यथा आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। स्पष्ट किया कि कोई भी बैंक अधिकारी कभी भी फोन पर ओटीपी नहीं मांगता, क्योंकि ओटीपी आपकी गोपनीयता और सुरक्षा के लिए होता है।