फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गोला फेंक में कंचन, भाला फेंक में सुहानी दिखाएगी दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय चिंतपूर्णी की दशम कक्षा की छात्रा वंशिका सहित कुल 17 एथलीट खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय स्तर पर हुआ है। अखिल भारतीय विद्या भारती की राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता चार से आठ नवंबर तक बेतिया पश्चिम चंपारण बिहार में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के लिए हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से विभिन्न जिलों के कुल 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमें गोला फेंक में कंचन, भाला फेंक में सुहानी, 200 मीटर दौड़ में सलोनी बाल वर्ग के गोला फेंक में जिज्ञासा, लंबी कूद में पंकज, चक्का फेंक में जतिन, किशोर वर्ग की ऊंची कूद में कसक, बाल वर्ग में ताक्षी, भाला फेंक में वंदना, 800 मीटर दौड़ में यश, 1500, 3000 क्रॉस कंट्री में रोहित, किशोर वर्ग के गोला फेंक में रूहानी, बाल वर्ग में गोला फेंक में वरुण, 400 मीटर के किशोर वर्ग में स्नेहा, 200 मीटर के किशोर वर्ग में श्वेता, तारगोला फेंक में वंशिका तथा लंबी कूद में दिव्यांशी का चयन हुआ है। यह सभी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेंगे। हिमाचल शिक्षा समिति के महामंत्री दिलेराम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल के विभिन्न जिलों में हुई क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रहे धावकों में से श्रेष्ठ धावकों का चयन अखिल भारतीय स्तर पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें