फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब कॉलेज की छात्रा काम्या ने बीसीए मेरिट में पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब की छात्रा काम्या जसवाल ने बीसीए छठे सेमेस्टर में हिमाचल प्रदेश की मेरिट सूची में 8.70 सीजीपीए प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने काम्या की इस सफलता पर महाविद्यालय की तरफ से 5100 रुपये का नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि टॉप टेन में मेरिट स्थान प्राप्त करना बहुत बड़ी उपलब्धि है और काम्या ने दूसरा स्थान हासिल करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। काम्या शुरू से ही महाविद्यालय की होनहार छात्रा रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दूसरे स्थान पर आना उनके लक्ष्य को सार्थकता प्रदान करता है और भविष्य में उनको बुलंदियों तक पहुंचाने में सक्षम रहेगा। इसके साथ काम्या की यह उपलब्धि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को छात्रा से प्रेरणा लेने को कहा।इस अवसर पर काम्या के पिता संजीव कुमार सहित महाविद्यालय से प्रो. रेखा शर्मा, प्रो. अमित कुमार, डॉ. नितिन, डॉ. कृष्णा, प्रो. अजय सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें