नारे लगाकर दिया सड़क सुरक्षा जागरूकता का दिया संदेश
कलरूही, आदर्श नगर, अणु और अंब के प्रमुख क्षेत्रों से निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/अंब। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरूही में प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और यातायात नियमों का पालन करने की प्रेरणा देना था। रैली में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाकर जागरूकता का संदेश दिए। रैली कलरूही, आदर्श नगर, अणु और अंब के प्रमुख क्षेत्रों से निकाली गई। बच्चों ने पूरे मार्ग में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश दिया। रैली के दौरान सड़क पर उपस्थित ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और उत्साहपूर्वक बच्चों का समर्थन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में नीलम कुमारी, रेखा रानी, संजीव कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, अंजना, कुमारी अंजू, सतीश कुमार, डॉ. शिव कुमार, रजनी शर्मा, बलजिंदर सिंह और शिवानी देवी सहित विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे। गांववासियों ने इस जागरूकता अभियान को सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि ऐसी रैलियां लोगों को सड़क पर सतर्क रहने और यातायात नियमों के महत्व को समझाने में सहायक होती हैं। प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम स्वयं भी जागरूक हों और दूसरों को भी प्रेरित करें। ऐसी रैलियां बच्चों और समाज दोनों के लिए शिक्षाप्रद हैं। रैली के समापन पर बच्चों और शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा शपथ ली और भविष्य में भी इसी तरह की गतिविधियों के आयोजन का संकल्प लिया। इस प्रकार, यह रैली न केवल जागरूकता का संदेश देने में सफल रही, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।