बड़ूही (ऊना )। उपमंडल अंब की पंचायत कुठियाड़ी में भगवान राधा-कृष्ण की दिव्य मूर्तियों का पवित्र स्नान समारोह मंगलवार को भक्तिभाव से संपन्न हुआ। सोमवार को मूर्तियों का स्नान कालेश्वर ब्यास महादेव के पावन तट पर विधि-विधान के साथ किया गया। इसके उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्रभर के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कालेश्वर ब्यास नदी में स्नान के बाद यात्रा पंजोआ, ठठल हनुमान मंदिर और नंदपुर होते हुए कुठियाड़ी पहुंची। जयकारों, भजनों, कीर्तन, डोल-नगाड़ों और नृत्य ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। अंत में मूर्तियों को विधिवत रूप से मंदिर में स्थापित किया गया। आयोजकों के अनुसार 27 नवंबर को नारायण पुरी की ओर से मूर्तियों को जीवन दान दिया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।