डेरा बाबा अंब वाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कलश यात्रा निकालते हुए।संवाद
नंगल। डेरा बाबा अंब वाला में ब्रह्मलीन हरिद्वार गिरी महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित वार्षिक कार्यक्रम का आगाज बुधवार से हुआ। इस उपलक्ष्य में डेरे के संचालक महंत वासुदेव गिरी के नेतृत्व में कलश यात्रा का आयोजन किया। कथा व्यास 108 महंत गोपालानंद ब्रह्मचारी ने दोपहर दो से शाम पांच बजे तक प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबकी लगवाई। इस दौरान 12 अप्रैल को मां भगवती का जन्म उत्सव, 15 अप्रैल को शिव पार्वती विवाह और 17 अप्रैल को श्री रामनवमी पर्व भी मनाया जाएगा। इसके बाद 18 अप्रैल को भंडारे का आयोजन होगा।