फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चौकीमनयार में निकाली कलश यात्रा, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत चौकीमनयार स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत एक भव्य कलश यात्रा के साथ की गई, जिसमें कौशल परिवार सहित समस्त ग्रामवासी और क्षेत्रभर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अपनी गहरी आस्था प्रकट की। कलश यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ होकर ऊषा माता मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्तन करते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा मार्ग पर फूलों की वर्षा और जयकारों की गूंज से माहौल आध्यात्मिक उल्लास से भर गया। यह सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य शिव शास्त्री द्वारा वाचित की जाएगी, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म, भक्ति और मोक्ष से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें