नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर अम्बेहडा रामकिशन में कलश यात्रा में भाग लेते हुए ग्रामीएा।संवाद
जोल(ऊना)। उपतहसील जोल के तहत अंबेहड़ा रामकिशन स्थित नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर में रविवार को श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर समाजसेवी योगराज जोगी की तरफ से इस आयोजन को करवाया जा रहा है। इस दौरान ब्रह्मनिष्ठ स्वामी जितेंद्र मोहन के मुखारविंद से हर दिन श्री शिव महापुराण कथा की अमृत वर्षा होगी। इस दौरान कथा के पहले दिन नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर अंबेहडा चौंक से गोपाल धाम खुरवाईं के लिए कलश यात्रा निकाली गई। श्री गोपाल धाम खुरवाईं में मंत्रोच्चारण के बीच विधिविधान से 108 कलश के साथ श्री शिव महापुराण का आह्वान कर यह शाम 5 बजे कलश यात्रा आयोजन स्थल तक पहुंची। इस अवसर पर ब्रह्मनिष्ठ स्वामी जितेंद्र मोहन महाराज ने कहा कि जहां श्री शिव महापुराण कथा होती है। वहां समस्त तीर्थों का, समस्त नदियों का और समस्त पवित्र क्षेत्र का आगमन होता है।