संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। तहसील घनारी से सटे गांव नंगल जरियालां में स्थित पुरातन काल के शिव मंदिर परिसर में भगवान शनिदेव और हनुमान जी की मूर्तियों की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए समारोह वीरवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। बैंड बाजे के साथ गाते बजाते यह यात्रा नंगल जरियालां के शिव मंदिर से प्रारंभ होकर पांडवकालीन बेई गांव के प्राचीन मंदिर और कुएं तक गई। जहां मूर्तियों का स्नान कराया गया। इसके बाद शोभा यात्रा वापस शिव मंदिर पहुंची। रविवार 19 जनवरी को शिव मंदिर में दोनों मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा। 17 व 18 जनवरी को मंदिर परिसर में पूजा, संकीर्तन एवं पाठ नियमों के अनुसार चलते रहेंगे तथा मूर्तियों को फल-फूलों में रखा जाएगा। शोभायात्रा में राजिंदर सूद, बृज बाला सूद, अभिनय सूद, ज्ञान सिंह, प्रदीप कुमार, बिंदु बाला, जय देव, मदन जरियाल, मनु ठाकुर, चमेल सिंह, कैप्टन वतन सिंह, तिलक राज, सुषमा, सुनीता, प्रवीण, शोभा, मधु और अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया।