फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलग्रां पोल्ट्री फार्म में अक्तूबर में मिलेंगे कड़कनाथ : डीसी

Sat, 10 Aug 2024 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
डीसी ने किया बहडाला कड़कनाथ पोल्ट्री फार्म का दौरा
विज्ञापन
डीसी ने किया बहडाला कड़कनाथ पोल्ट्री फार्म का किया दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जिला में कड़कनाथ मुर्गीपालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बहडाला गांव में स्थित पोल्ट्री फार्म का दौरा किया।
इस पोल्ट्री फार्म में कड़कनाथ और देसी नस्ल की मुर्गियों का पालन किया जा रहा है। उपायुक्त ने पोल्ट्री फार्म के मालिक भूपिन्द्र सिंह से इस व्यवसाय बारे बारीकी से जानकारी हासिल की, ताकि जिला में इस व्यवसाय के प्रति लोगों को प्रेरित किया जा सके। उन्होंने बताया कि कड़कनाथ नस्ल के अण्डे का बाजारी मूल्य 25 से 30 रुपये प्रति अण्डा है, जबकि इसके मांस की कीमत लगभग एक हजार रुपये प्रति किलोग्राम है। वर्तमान में बाजार में इसके अण्डे व मांस की मांग बड़ी तेजी से बढ़ती जा रही है, क्योंकि इसका सेवन कई गंभीर बीमारियों के रोगियों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, जबकि वसा की मात्रा न्यूनतम होती है। उन्होंने ज़िला के किसानों से आह्वान किया है कि वे इस व्यवसाय को अपनाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जानकारी दी कि जलग्रां गांव में स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में अक्तूबर माह में प्रदर्शन के लिए कड़कनाथ नस्ल के 500 मुर्गे-मुर्गियां लाई जा रही हैं। इनमें से कुछ का पालन विभाग के पोल्ट्री फार्म में पालन किया जाएगा, जबकि कुछ को इस व्यवसाय के लिए इच्छुक लोगों को दिया जाएगा। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में इनके अण्डे व मुर्गों की बिक्री के आउटलेट्स खोले जाएं, ताकि लोगों को ये सुगमता से उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन

बहडाला में खोला जाए ट्रामा सेंटर
उपायुक्त ने बहडाला में बीमार व दुर्घटनाओं में घायल बेसहारा पशु-पक्षियों के उपचार हेतु स्थापित राधा-माधव सेवा कुंज का दौरा कर यहां उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। वर्तमान में इस संस्थान में छोटे-बड़े लगभग 40 जानवर उपचाराधीन हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि यहां पर एक ट्रामा सेंटर खोलने के बारे में बीडीओ ऊना से मिलकर एक ऐस्टिमेट तैयार किया जाए तथा इस सेंटर के लिए जरूरी उपकरण व अन्य सुविधाओं के सृजन के लिए अवगत करवाया जाए। इस अवसर पर सहायक निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. राकेश भट्टी, राधा-माधव सेवा कुंज के संचालक वरुण प्रभाकर तथा सहयोगी अर्जुन व तरुण मौजूद रहे।

डीसी ने किया बहडाला कड़कनाथ पोल्ट्री फार्म का दौरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें